फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओं नहीं तो चलेगा प्रशासन का बुलडोर

विज्ञापन
जीटी रोड पर अतिक्रमण हटवाती अफसरों की टीम। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे वाली जगहों पर जल्द प्रशासन का बुलडोजर चलने वाला है। विभागों की ओर से अवैध जमीनों पर हुए अतिक्रमण की सूची तैयार की जा चुकी है। अतिक्रमण हटाने को लेकर नायब तहसीलदार ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अतिक्रमण हटा लें, वरना उनका बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड से तिर्वा क्रासिंग तक नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह और पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। इसके साथ जीटी रोड पर फुटपाथ पर दुकान लगाए लोगों को भी अतिक्रमण हटाने के लिए कहा। वहीं नगर में कई सरकारी विभागों ने भी भूमि को चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा कि जल्द ही शहर में बुलडोजर चलने वाला है। इसमें कई बड़ी इमारतें, घर और दुकानों का नंबर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें