कन्नौज। दहेज में दो लाख की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष के लोगों ने सगाई रस्म के बाद शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जगतापुर निवासी युवक ने गुरुवार रात राजू, अमित, सुमित, और सदर कोतवाली क्षेत्र के भदूपुरवा गुखरू गांव निवासी दो महिलाएं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसने बहन की शादी राजू के साथ तय की थी। सगाई की रस्म भी हो चुकी थी। इसके बाद राजू और उसके परिवार के लोग दहेज में दो लाख की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शादी से इनकार कर दिया। इसके अलावा सगाई की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।