फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे कार्य 10 दिन में नहीं पूरा होने पर कार्रवाई को रहें तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बार-बार कहने के बाद भी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों को अंतिम रूप नहीं दिया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने अधूरे निर्माण कार्यों को 10 दिन में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ आरएन सिंह ने ब्लॉक उमर्दा क्षेत्र के ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों की बैठक की। कहा, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का जो लक्ष्य है, उसे 10 दिन में पूरा कर दिया जाए। किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। सीडीओ ने बताया कि जो भी अधूरे कार्य पूरे नहीं हुए हैं, उनको लेकर बैठक थी। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर डीसी मनरेगा दयाराम यादव, सचिव राजबहादुर व अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें