फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात हूं, जेल भिजवा दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तिर्वा कोतवाली में तैनात एक कर्मचारी ने दूध नहीं देने पर डेयरी संचालक को धमकी दे डाली। कहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो मैं कोतवाली में तैनात हूं। दूध नहीं दोगे तो तुम्हारे ऊपर मुकदमा लिख दूंगा। डेयरी के कर्मचारियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थानेदार का कहना है कि मामले की जांच कर कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तालग्राम थानाक्षेत्र के गदौरा गांव निवासी विकास पटेल ने बताया कि तिर्वा गुरसायगंज रोड पर उनकी दुग्ध डेयरी है। उसी डेयरी पर कोतवाली में तैनात एक कर्मचारी 20 लीटर दूध मांगने लगा। दूध देने से मना करने पर वह फर्जी मुकदमा लिखाकर जेल भेजने की धमकी देने लगा। इस बीच डेयरी पर काम करने वाले एक कर्मचारियों ने उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में विकास ने थाने में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया हैं कि आरोपी कर्मी कोतवाली की मेस में काम करता हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें