फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर गए डाक कर्मी

विज्ञापन
नारेबाजी करते हड़ताल पर बैठे डाक कर्मी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। डाक कर्मियों ने सोमवार को नगर के डाकघर के गेट पर ताला लगा दिया और बैनर लगाकर दो दिन की हड़ताल का एलान कर दिया। कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

आल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सर्वेश मिश्रा ने कहा कि सरकारी विभागों का निजीकरण बंद किया जाए। कर्मचारियों का जनवरी 2020 से जून 2021 तक डेढ़ साल तक रोका गया डीए का भुगतान किया जाए। कोरोना महामारी के समय जो कर्मचारी विषम परिस्थितियों के कारण ड्यूटी कर पाने में असमर्थ रहे, उन्हें ड्यूटी पर मान पूरा भुगतान किया जाए।
एमएसीपी के लिए वेरी गुड बेंच मार्क को हटाया जाए। अनुकंपा नियुक्ति में पांच फीसदी की सीमा को हटाकर शत-प्रतिशत की जाए। डाक कर्मियों की हड़ताल से डाकघर में सन्नाटा पसरा रहा। डाकघर में आने वाले लोग मायूस होकर लौट गए। इस दौरान अभय अग्निहोत्री, संजीव मिश्रा, अवनीश यादव, अवधेश कुमार, देशराज, अखिलेश अग्निहोत्री व जगदीश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें