तिर्वा। जनरल वार्ड में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई की बात कहकर परिजनों को शांत कराया।
ठठिया थाना क्षेत्र के राम नगर बस्ता निवासी दीवारी लाल (66) की शनिवार रात को तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। रविवार की सुबह हालत में सुधार देख जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसी बीच दोपहर में अचानक मरीज की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल मरीज को इमरजेंसी वार्ड ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाप नर्स के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई भी तहरीर नहीं दी है। इससे कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।