फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव की वोटरलिस्ट से हटा पंपी जैन का नाम

विज्ञापन
पंपी जैन।
विज्ञापन
कन्नौज। विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव को लेकर मतदाता सूची में फेरबदल कर दिया गया है। एमएलसी पुष्पराज जैन पंपी का नाम हटा दिया गया है। साथ ही पुराने विधायक भी मतदान नहीं कर सकेंगे। अब तक शपथ न लेने वाले नवनिर्वाचित विधायकों को वोटिंग में हिस्सा लेने के लिए योग्य माना गया है।
विज्ञापन

जनपद में अब तक 1352 मतदाता नौ अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव में वोटिंग करने वाले थे, लेकिन कार्यकाल पूरा होने की वजह से पुष्पराज जैन पंपी का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। इस वजह से एक नाम कम हो गया और 1351 की सूची तैयार हुई है। इसके अलावा तत्कालीन तीन विधायक अनिल दोहरे, कैलाश राजपूत व अर्चना पांडेय के नाम भी हटा दिए गए हैं। उनके स्थान पर नए विधायक के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। खास बात यह है कि चुनाव जीतने की वजह से अर्चना पांडेय और कैलाश राजपूत फिर वोटर बन गए हैं। अनिल दोहरे की जगह असीम अरुण मतदाता सूची में शामिल हो गए हैं।
नए विधायकों को लेकर निर्वाचन आयोग जब सूचित कर देता है तो वे मान्य हो जाते हैं, इसलिए बिना शपथ के ही वोट डाल सकेंगे। एमएलसी चुनाव के लिए मतदाता सूची से पुष्पराज जैन पंपी का नाम कार्यकाल समाप्त होने की वजह से हटा दिया गया है। अब 1351 मतदाता की सूची आयोग को भेज दी गई है।
विज्ञापन

- बिनीत कटियार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
सपा के दो वोट हुए कम
इस बार सदर विधानसभा सीट से सपा के अनिल दोहरे चुनाव हार गए हैं। इससे उनका वोट एमएलसी की वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया गया है। साथ ही अब तक एमएलसी रहे पुष्पराज जैन उर्फ पंपी का कार्यकाल समाप्त हो जाने की वजह से इनका नाम भी सूची से हटा दिया गया है। इससे सपा के दो वोट मतदान से पहले ही कम हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें