फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा कराने वाले 7531 किसानों को मिले 1.97 करोड़ रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना वर्ष 2020-21 के तहत जिले के 7531 किसानों को 1,97,38,265 रुपये बैंक खातों में भेज दिए गए हैं। यह लाभ क्रॉप कटिंग के आधार पर दिया गया है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि जनपद में यूनिवर्सल सोम्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी की ओर से खरीफ में प्रधानमंत्री फसल बीमा किया गया था। किसानों के बैंक खातों में धनराशि भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि फसलों को मौसम से नुकसान नहीं, बल्कि उत्पादन कम होने पर लाभ मिला है। बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक नीरज अग्रवाल ने बताया कि 17915 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों का बीमा किया गया था। एक करोड़ 77 लाख 46 हजार 615 रुपये प्रीमियम जमा किया गया था। 7531 किसानों को एक करोड़ 97 लाख 38 हजार 265 रुपये क्लेम दिया गया है। इसमें खरीफ की मक्का, धान व बाजरा की फसल शामिल है। कुल 34589 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें