फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और रोडवेज की भिड़ंत, चालक समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अब्दुलपुर सकरी गांव निवासी प्रदीप कुमार किदवई नगर डिपो की रोडवेज बस चलाते हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे जीटी रोड पर कोल्ड स्टोर में आलू लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस चालक प्रदीप कुमार और दो अन्य सवारी घायल हो गईं। हादसे में बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। रोडवेज चालक ने सदर कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें