फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर भी है बूथ पर वोट डालने के लिए तय करनी पड़ती पांच किलोमीटर की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। माधौनगर के अनंदी देवी मंदिर के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला भजा में बने बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे ग्रामीणों का दर्द छलक पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव के बाहर भी मतदान के लिए बूथ है, लेकिन उनको वोट डालने के लिए पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इसका असर वोटिंग प्रतिशत पर पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राम मिघौला निवासी पंकज, राजेश, रंजीत व अजीत व ग्राम छछौनापुर निवासी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मिघौला गांव से चंद कदम दूरी पर ही मिघौली गांव के प्राथमिक विद्यालय में मतदान के लिए बूथ बनाया गया है। उन लोगों को वोट डालने के लिए पांच किलोमीटर की दूरी तय कर प्राथमिक विद्यालय नगला भजा में जाना पड़ता है। नगला भजा, रकरा के लोगों को मिघौली जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों तरफ के लोग वोट डालने के लिए उल्टी दिशा में जाते हैं। ग्रामीणों ने चुनाव आयोग से मांग की कि मिघौला, छछौनापुर, दुर्गा नगला, का बूथ मिघौली में बनाया जाए और नगला भजा व रकरा का बूथ प्राथमिक विद्यालय नगला भजा में बने, जिससे ग्रामीणों को मतदान में कोई दिक्कत नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें