कन्नौज। विधानसभा चुनाव होने के चलते रविवार को निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। इस वजह से इत्र नगरी के बाजार बंद रहे। यहां तक चाय की दुकान तक सुबह से लेकर शाम तक नहीं खुली। यहां तक कि लोगों को अपने गंतव्य तक आने-जाने के लिए परेशानी हुई।
अधिकांश वाहनों के चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने से यात्रियों को पूरे दिन गंतव्य तक आने और जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रोडवेज स्टेशन में वाहन का इंतजार कर रहे कमलेश सिंह और दिनेश ने बताया कि वे लंबे समय से गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना था कि बाजार बंद होने से चाय तक नसीब नहीं हुई।