फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 मतदान अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विधानसभा चुनाव के तहत प्रशिक्षण के चौथे दिन गैरहाजिर रहने वाले 16 प्रथम मतदान अधिकारियों के खिलाफ जनवरी माह का वेतन रोकने और एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को प्रशिक्षण में नहीं आने वाले नौ पीठासीन अधिकारियों और आठ प्रथम मतदान अधिकारियों के खिलाफ भी यही आदेश हुआ था।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर रोजाना दो पालियों में कर्मचारियों को चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी कुल 4816 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रतिदिन 1040 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सूचना के बाद भी कर्मचारी ट्रेनिंग लेने नहीं पहुंच रहे हैं। प्रभारी अधिकारी/सीडीओ आरएन सिंह ने रविवार को गैरहाजिर रहे 16 प्रथम मतदान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें