फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने प्रधानाध्यापक पर लगाया निर्वाचन कार्य में बाधा डालने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सहायक रिटर्निंग आफिसर व तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बूथ निरीक्षण के दौरान एक स्कूल के प्रधानाध्यापक पर निर्वाचन कार्य में बांधा डालने व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। तहसीलदार की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिले का यह पहला मामला है, जिसमें निर्वाचन कार्य में बाधा डालने को लेकर किसी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन के मद्देनजर शनिवार को वह बूथों का निरीक्षण कर रहे थे। जब वह बूथ संख्या 347 प्राथमिक विद्यालय महसौनापुर पहुंचे तो वहां पर आरओ, एआरओ, सुपरवाइजर के नाम व मोबाइल नंबर सही तरीके से नहीं लिखे गए थे। उन्होंने उसे सही कराने के लिए कहा तो स्कूल के प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत ने इससे इनकार कर दिया। कहा कि इसी सही कराने कीे जिम्मेदारी मेरी नहीं है। बोर्ड में जो लिखा है सही लिखा है। जबकि पूर्व में पत्र भेज कर बोर्ड में लिखे नाम व नंबरों को सही कराने के लिए कहा गया था। सहायक रिटर्निंग अफसर का यह भी ाआरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उन्हें स्कूल से निकालने का प्रयास करते हुए अभद्रता की। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि
सहायक रिटर्निंग अफसर की तहरीर पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व अभद्रता करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
---
प्रधानाध्यापक ने भी दी तहरीर
उधर मामले में प्रधानाध्यापक ने भी सहायक रिटर्निंग अफसर व तहसीलदार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इसमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें