फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने तिर्वा से नीलम शाक्य को दिया मौका

विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी नीलम शाक्य। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा के नारा लड़की हूं, लड़ सकती हूं कि सार्थकता जनपद कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट पर देखने को मिली। यहां से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य की पत्नी नीलम शाक्य को हाईकमान ने प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

कक्षा नौ पास नीलम शाक्य घरेलू महिला हैं। वे इलाके के गांव अटिया हाथिन छिबरामऊ की रहने वाली हैं। ग्रामीण परिवेश में पली नीलम का झुकाव हमेशा से ही समाजसेवा का रहा। 2012 से 2017 तक अपने कांग्रेस बूथ अध्यक्ष रहीं। साल 2010 से 13 तक एक सामाजिक संगठन में जिला सचिव के पद के रूप में कार्य किया। सन 2015 में जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ीं, परंतु हार का मुंह देखना पड़ा। अपने पति प्रमोद शाक्य के साथ मिलकर कांग्रेस के लिए कार्य किया। प्रमोद शाक्य ने साल 2017 से 20 तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रूप में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें