फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। नगर के मोहल्ला संजय नगर से बुधवार रात चोरों ने घर के दरवाजे के ताले तोड़कर हजारों रुपये की चोरी की की। गृहस्वामिनी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के सकरावा रोड स्थित मोहल्ला संजय नगर निवासी अपर्णा तिवारी ने बताया कि वह कुछ दिन पहले घर में ताला लगाकर बच्चों के साथ मायके बिलासपुर गई थी। बुधवार रात चोर मकान के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर घुस आए। चोरों ने यहां पर रखे गृहस्थी के सामान में सिलिंडर, इंडक्शन चूल्हा, साइकिल, बक्से में रखे बर्तन, कपड़े समेत अंगूठी, झुमकी व जंजीर चोरी कर ले गए। जब वे गुरुवार को घर आईं तो देखा दरवाजे में लगा ताला टूटा पड़ा और कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें