छिबरामऊ/सिकंदरपुर। पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बरती गई लापरवाही से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। कांग्रेस सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिंटू दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनों भाजपाई जीटी रोड पर एकत्रित हुए। भाजपा ने पंजाब कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के पुतले को आग के हवाले कर दिया। सिंटू दुबे ने कहा कि पंजाब की सरकार का यह कृत्य निंदनीय है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान रमाकांत द्विवेदी, विवेक चौबे, गौरव दुबे, अमित गुप्ता, ददुआ शुक्ला, सुधाकर द्विवेदी, राजू गुप्ता, नितिन गुप्ता, राजू ठाकुर, अनिकेत गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, राशिद खान मौजूद रहे।