फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया। शुक्रवार को सात लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। 48 घंटे के अंदर जिले में 14 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। सभी कोरोना संक्रमितों को घर में आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक व्यक्ति न्यायालय, एक व्यक्ति डूडा कार्यालय, सरायमीरा निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं। सबसे बड़ा हॉटस्पाट उमर्दा रहा है। यहां एक साथ चार संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में एक व्यक्ति, दो महिलाएं और एक किशोरी शामिल है। सभी संक्रमितों को घर में आइसोलेट कर उपचार शुरू किया गया है। सभी का यात्रा इतिहास खंगाला जा रही है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अब तक 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल अभी तक जिले में ओमिक्रॉन का कोई केस सामने नहीं आया है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। सभी लोग सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करें। जरूरत पड़ने पर ही सावधानी के साथ घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें