फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव नियुक्ति पांच पंचायत सहायकों ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड में नियुक्ति पांच पंचायत सहायकों ने इस्तीफा खंड विकास अधिकारी को सौंप दिया है। इस्तीफा देने वाले पंचायत सहायकों का कहना है कि उन्होंने निजी कारणों के चलते ऐसा किया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों मे मिनी सचिवालय स्थापित करने के लिए प्रदेश के सभी ब्लॉकों के ग्राम पंचायतों मे पंचायत सहायकों की नियुक्ति बड़ी ही जद्दोजहद के साथ हुई थी। शासन के निर्देशों पर उसी ग्राम पंचायत के निवासी और प्रधान पद का आरक्षित वर्ग का पंचायत सहायक मेरिट में सर्वाधिक अंक वाले का चयन किया गया था। इस चयन के लिए कई लोगों ने सिफारिश के लिए खूब दौड़ लगाई थी। चयन में पारदर्शिता रखते हुए आवेदन एकत्रित कर मेरिट सूची तैयार कर जिला मुख्यालय भेज दी गई थी।
ग्राम पंचायतों के भवन में कंप्यूटर, फर्नीचर आदि की व्यवस्था होने लगी। इस माह का मानदेय भी पंचायत सहायकों को दिए जाने की तैयारियां चल रही थीं। तभी ग्राम पंचायत महोना के पंचायत सहायक अंशुमन तिवारी, तालग्राम देहात के अंकित राजपूत, मुंडाला के अभय सिंह, लालपुर के सनी गौतम व तेरारब्बू की पंचायत सहायक रागिनी ने अपना इस्तीफा खंड विकास अधिकारी को दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें