फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा में लगा जाम, कराह उठे फंसे लोग

विज्ञापन
जाम से जूझते वाहन चालक। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पुलिस की लचर व्यवस्था और डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी से कस्बा में जाम लगना आम बात हो गई है। सोमवार को भी पूरे दिन कई बार जाम लगा। होमगार्डों ने जैसे तैसे जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कस्बा में जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। डग्गामार वाहन चालकों की मनमानी और बड़े वाहनों के नगर में घुस आने से अक्सर जाम लगता है। दोपहिया वाहन चालकों के अलावा पैदल चलने वाले भी परेशान हैं। फुटपाथ पर अतिक्रमण भी जाम की वजह हैं। पुलिस की लचर व्यवस्था से चौकी के पास ही डग्गामार वाहन सवारियां भरते हैं। पूरे दिन दुकानों के सामने डग्गामार वाहन चालक सवारियां उतारते और बैठाते हैं। दुकानदार जब वाहन हटाने को कहते हैं तो चालक झगड़ने लगते हैं। नगर में ई-रिक्शा भी काफी अधिक हो गए हैं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष परशुराम देवल, जिला महामंत्री राजेश गुप्ता ने भारी वाहनों के नगर में घुसने पर रोक लगाने की मांग की है। यह भी कहा है कि डग्गामार वाहन को उनके निर्धारित स्थान पर खड़ा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें