फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरिख तिराहे पर अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौरिख तिराहे पर अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक युवक घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह पूर्वी बाईपास की तरफ जा रहा मौरंग लदा ट्रक सौरिख तिराहे पर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से सड़क किनारे लगीं चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। इसकी चपेट में आकर कांशीराम कालोनी निवासी साहिल (17) घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक को मौके से नहीं हटवाया गया था।
वाहन की टक्कर से दंपती घायल
क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर बनवारी निवासी राजबहादुर (62) पत्नी लक्ष्मी (60) के साथ बाइक से बबौरा गांव जा रहे थे। फर्रुखाबाद रोड पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे राजबहादुर हेलमेट पहने थे। घायल दंपती को गंभीर हालत में सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें