फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के मुकदमे में समझौता न करने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। दहेज के मुकदमे में समझौता न करने पर पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित विवाहिता ने एसपी के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कपूरपुर निवासी तरन्नुम बानो ने बताया कि उसका पति व अन्य ससुरालीजनों से दहेज उत्पीड़न व भरण-पोषण का मुकदमा चल रहा है। ससुरालीजन उससे रंजिश मानते हैं। पांच दिसंबर को दोपहर तीन बजे के करीब उसके पति चमन खां, देवर गुड्डू व पप्पू, जेठ इदरीश निवासीगण मोहल्ला चमन जनपद मैनपुरी उसके घर पर आए। उसकी मां ने ससुरालीजनों को घर पर बैठाया तो ये लोग गालीगलौज करते हुए मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगे। जब उसने मुकदमा वापस लेने से मना किया तो परिजनों के उकसाने पर पति चमन खां ने उसे तीन तलाक दे दिया। उसके रोने-गिड़गिड़ाने पर ससुरालीजन धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें