तिर्वा। एसडीएम ने क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों, हल्का इंचार्ज व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों का ब्योरा तैयार करने के निर्देश दिए।
सोमवार को तहसील में बैठक के दौरान एसडीएम राकेश कुमार त्यागी ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित करें जो चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। इसके साथ ही पिछले चुनावों में हुए विवादों के स्थान, बूथ व व्यक्तियों का ब्योरा तैयार करने को कहा।