कन्नौज। प्रधान के पिता को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस के हत्थे एक आरोपी चढ़ा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वहीं फरार अन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
क्षेत्र के गांव सारोतोप के प्रधान नूरआलम के पिता नफीस अली 25 नवंबर की सुबह मस्जिद नमाज करने जा रहे थे। इस दौरान चुनावी रंजिश के चलते मुकीम अली, कलीम अली, वकील, बबलू और अफसर उर्फ जुम्मू ने घेरकर गोली मार दी थी। इससे वे घायल हो गए थे। प्रधान नूरआलम ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने अफसर उर्फ जुम्मू को गोवर्धनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।