फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में पदों पर हुए नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज/छिबरामऊ। जिले के छह ब्लॉक मुख्यालयों पर रविवार को पंचायत उपचुनाव के तहत प्रधान, ग्राम सदस्य के रिक्त पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उमर्दा ब्लाक क्षेत्र की पाला ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाक के ग्राम पंचायत पाला में होने वाले प्रधान पद के उपचुनाव में 4 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। चुनाव अधिकारी डॉ. संजय शल्या ने बताया कि पाला ग्राम सभा की प्रधान नारायणी देवी का तीन माह पूर्व निधन हो गया था। इसके चलते यह सीट रिक्त हो गई थी। यह सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। रविवार को रचना देवी, अरुणा देवी, अनामिका सिंह और वसुंधरादेवी ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
छिबरामऊ ब्लाक मुख्यालय पर रविवार आरओ संतोष कुमार व एआरओ अरविंद कुमार राजपूत ने सुबह दस बजे से नामांकन की शुरुआत कराई। महमूदपुर जागीर से संयोगिता, सराय गूजरमल से सोमलता व मदारीपुर कसाबा से अनुज कुमार ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। शाम चार बजे तक आरओ नामांकन के लिए प्रत्याशियों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन तीन ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए सिर्फ एक-एक नामांकन हुआ। नामांकन के लिए ब्लाक मुख्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस को तैनात था। एआरओ अरविंद कुमार राजपूत ने बताया कि सोमवार को इन नामांकन सेटों की जांच की जाएगी, वैद्य पाए जाने पर तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार एआरओ अरविंद सिंह यादव ने सुबह दस बजे से ग्राम पंचायत सदस्य के छह रिक्त पदों पर नामांकन शुरू कराया। ग्राम पंचायत जुनैदपुर से अरुण कुमार, असौलिया से ज्ञानेंद्र सिंह, पनगवां से खुर्शीदा बेगम, महोना से विमलेश, लालपुर से विपाशा देवी, सकरवारा बगुलियाई से रामनरेश ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
कोई अनुसूचित जाति का परिवार नहीं मिला
छिबरामऊ। ग्राम पंचायत बिलंदपुर में अनुसूचित जाति का एक पद रिक्त है, लेकिन यहां कोई अनुसूचित जाति का परिवार नहीं है। इस कारण अनुसूचित जाति महिला के पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें