छिबरामऊ। यूरिया खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन पूरी ताकत लगाए हुए है। उसके बाद भी कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। किसानों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे एसडीएम देवेश गुप्ता को दुकान बंद मिली।
जनपद में इस बार यूरिया खाद की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है। किसानों को खाद सरकारी रेट पर नहीं मिल पा रही है। मलिकपुर रोड स्थित एक खाद भंडार पर 330 रुपये में खाद की बोरी बेचे जाने की शिकायत एसडीएम देवेश गुप्ता से की गई थी। शिकायत कर्ता को साथ लेकर एसडीएम दुकान पर पहुंचे, परंतु दुकानदार तब तक ताला बंद कर भाग गया। एसडीएम देवेश गुप्ता ने बताया कि खाद की दुकान पर सीमेंट विक्रेता का बोर्ड लगा था। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।