वकीलों की बात सुनते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। निर्माण कार्य गिराने का विरोध करने पर दबंगों ने वकील पर फावड़े से हमला कर दिया। साथी के साथ हुई वारदात से वकील आक्रोशित हो गए। कोतवाल ने वकीलों से वार्ता कर उन्हें शांत किया और दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया।
खोजीपुर गांव के वकील फहीमुज्जमा खां ने बताया कि उनके गांव के लईक खां उर्फ बबुए, खलीक खां उर्फ लल्ला व अतीक खां से जमीन विवाद चल रहा है। सात दिसंबर की दोपहर एक बजे जमीन पर कब्जा करने की नीयत से ये लोग फावड़ा लेकर घर के अंदर घुस आए और निर्माण गिराने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की नीयत से कई बार फावड़े से हमला किया। बचने के लिए वे कमरे के अंदर घुस गए। शोरगुल सुनकर जब गांव के लोग आ गए तो दबंग धमकी देेते हुए भाग गए। इधर, साथी के साथ हुई वारदात से वकील आक्रोशित हो गए। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा से वार्ता कर वकीलों को शांत कराया। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।