कन्नौज। जिले में कोरोना के रोजाना बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। जांच रिपोर्ट में 28 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1197 हो गई। मौजूदा समय 318 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। तीसरी लहर में कोरोना की चपेट में आकर चार लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना के केस मिल रहे हैं। सभी ब्लाकों में तेजी से जांच कराई जा रही है। लोग सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इससे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है। कोरोना से निपटने के लिए सभी लोगों को कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। लक्षण मिलते ही नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जांच कराएं। कोरोना की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य टीम घर पहुंच कर दवाएं देगी। निगेटिव रिपोर्ट आने तक परिजनों से पड़ोसियों से खुद को दूर रखें।