छिबरामऊ। बेवर की तरफ से आ रहा टेंपो अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन जीटी रोड के किनारे पलट गया। हादसे में छात्रा समेत दो घायल हो गए। दोनों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ग्राम भगवानपुर निवासी उपासना (18) मैनपुरी जनपद के नवीगंज चौकी क्षेत्र स्थित ग्राम देवी नगला में एक मेडिकल इंस्टीट्यूट में ओटी टेक्नीशियन की छात्रा है। दोपहर बाद वह टेंपो में बैठकर घर लौट रही थी। टेंपो में महुआ नगला निवासी पिंटू यादव (32) के अलावा पांच सवारियां थीं। एनडी कोल्डस्टोरेज के सामने निर्माणाधीन जीटी रोड पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में उपासना, प्रमोद गंभीर रुप से घायल हो गए, जबकि अन्य सवारियों के भी चोटें आईं हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया।