फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : दोस्त ने नाव से ठेकेदार को गंगा में धकेला, लापता

विज्ञापन
फोटो 16- महादेवी गंगा घाट पर ठेकेदार की खोजबीन कराते कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तिर्वा कस्बे से पड़ोसी महिला के अंतिम संस्कार में महादेवी गंगा घाट पर आए ठेकेदार को दोस्त ने नाव से धकेल दिया। इससे वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में ले लिया। कई घंटे तक हुई खोजबीन के बाद भी गोताखोर ठेेकेदार को नहीं ढूंढ पाए।
विज्ञापन

तिर्वा कस्बे के बौद्ध नगर निवासी पप्पू (35) चचेरे भाई की आरा मशीन पर काम करता था। वह श्रमिकों को लगाकर पेड़ों के कटान की ठेकेदारी करता था। शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाले हरिपाल की मां की मौत हो गई थी। वह दोस्तों के साथ शहर के महादेवी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था।
दोपहर करीब तीन बजे नाव से दोस्तों के साथ हरदोई की ओर जा रहा था। इस दौरान एक दोस्त ने उसे मझधार में धकेल दिया। इससे वह गंगा में डूब गया। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे पहुंच गए और गोताखोरों को लगाकर पप्पू की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे तक उसका सुराग नहीं लगा। पप्पू के भाई अनिल राजपूत ने गंगा नदी में धक्का देने वाले आरोपी दोस्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अंतिम संस्कार में आया पप्पू करीब पांच दोस्तों के साथ नाव पर बैठकर शराब पी रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसे गंगा में धक्का दे दे दिया। वह डूबने लगा। जब नाव में मौजूद दोस्तों और नाविक ने बचाने के लिए कहा तो आरोपी बोला कि पप्पू अच्छा तैराक है, सिर्फ नाटक कर रहा है। इतने में पप्पू गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें