फोटो 08- एसपी कार्यालय में घायल गौरीशंकर। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। खेत और मकान का बैनामा न करने पर युवक ने पत्नी के साथ पिता को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली पहुंचे पिता को पुलिसकर्मियों ने भगा दिया। एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के खालेपुरवा निवासी गौरीशंकर ने शुक्रवार को एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव से मिलकर शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा और बहू खेत और मकान अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाते हैं।
गुरुवार की शाम करीब सात बजे बेटे और बहू ने उनको कमरे में बंद कर मारपीट की। सिर में चोट आने के साथ ही एक हाथ भी टूट गया। गौरीशंकर के मुताबिक वह रिपोर्ट दर्ज कराने तिर्वा कोतवाली गए थे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे भगा दिया। इस पर वह एसपी के पास पहुंचा। एसपी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।