फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों ने रात भर की पहरेदारी

Sat, 25 Sep 2021 01:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
रातभर जागते रहे ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज के गुगरापुर के भंवरगढ़ा गांव में तेंदुआ निकलने की खबर से ग्रामीण दहशत में हैं। पूरी रात लाठी डंडे लेकर जगते हुए यह लोग पहरेदारी करने को मजबूर हैं। दूसरी ओर सूचना के बाद भी वन विभाग के लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तीन-चार दिन से तेंदुआ गांव के बाहरी इलाके में कई बार देखा जा चुका है। हालांकि वह कैसा है, इस बारे में ग्रामीण कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार को गांव से दो बकरियां गायब हो गई।

माना जा रहा है कि तेंदुआ उन्हें उठा ले गया। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। दूसरी ओर जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता का कहना है कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, वह रेंजर को भेजकर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें