सांसद सुब्रत पाठक के बड़े भाई व इत्र कारोबारी प्रसून पाठक की डेंगू के चलते मौत हो गई। शहर के मेहंदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कन्नौज जिले के पाठकाना मोहल्ला निवासी कन्नौज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के बड़े भाई प्रसून पाठक (44) हफ्तेभर से डेंगू की चपेट में थे।
प्रसून पाठक सांसद के ताऊ राकेश पाठक के बेटे थे। सभी लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं। डेंगू होने पर परिजन उन्हें कानपुर ले गए थे। बाद में उन्हें लखनऊ के मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार शाम करीब सात बजे उनकी मौत हो गई।