फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहारा देवी मेला शुरू, उमड़े भक्त

Sat, 05 Sep 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रोहली में मोक्षदायिनी मां जाहरा देवी मंदिर परिसर में प्रथम शनिवार को मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भीड़ जमा रही। देवी प्रतिमा पर मत्था टेककर लोगों ने पूजा की। सुख समृद्धि व मवेशियों की सेहत के संबंध में मनौतियां मांगी। मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। सुरक्षा के लिए तीन थानाध्यक्ष के अलावा भारी पुलिस व पीएसी बल डटा रहा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में लगे मेले में कन्नौज के अलावा फर्रुखाबाद, कानपुर, जालौन, उरई, भिंड, बांदा, फतेहपुर, बस्ती, औरैया, इटावा के श्रद्धालु व भारी संख्या में पशुपालक प्राइवेट व चौपहिया वाहनों के जरिए पहुंचे। वाहनों को बैरियर पर ही रोक लिया गया। डेढ़ किमी पैदल चलकर लोग मंदिर परिसर तक पहुंचे। श्रद्धालु अपने साथ घरों से अनाज व घी लाए। इसे जहारा देवी मां की प्रतिमा के समक्ष चढ़ाया गया। मंदिर परिसर की मिट्टी लेकर भभूत के रूप में घर ले गए।
मंदिर के बाहर सजी दुकानों पर लकड़ी के सामान चारपाई के मचवे, मूसर, जानवरों के लिए माला, घुंघरू, बेल्ट, उढ़ाने के लिए शाल के अलावा उन्नत किस्म के गाजर, मूली, पालक, मेथी के बीच खरीदने के लिए किसानों की लाइनें लगी रहीं। मेला प्रभारी महेंद्र कुमार गौतम के साथ थानाध्यक्ष तालग्राम मो. इमरान खां, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष सुरेश कुमार, महिला थानाध्यक्ष नीलम पांडेय के अलावा भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। वहीं राजस्व टीम के नायब तहसीलदार ब्रह्मानंद, कानूनगो राजवीर, वेदपाल, कृष्णपाल, अवनीश, अमन श्रीवास्तव, राकेश कुमार समेत 15 लेखपाल चढ़ावे की धनराशि को गिनने में जुटे रहे। वहीं दर्जनों मजदूरों को लगाकर चढाया गया अनाज इकट्ठा करके बोरों में भरते रहे। वहीं मेला परिसर में लगे हैंडपंप व सबमर्सिबल पंप को अमर उजाला में खबर छपने के बात रातोंरात ठीक किए गए। बिजली व्यवस्था के लिए दो अतिरिक्त जनरेटर सेट का भी इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें