फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शातिर चोर से जेवर, नकदी और तमंचा बरामद

Tue, 18 Apr 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पुलिस ने बाइक से जा रहे शातिर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा और चोरी के जेवर, 21 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। उसने कई स्थानों पर चोरी किए जाने की बात पुलिस को बताई है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कस्बा चौकी प्रभारी शशीकांत कनौजिया, मझपुरवा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र ने पुलिस बल के साथ ग्राम डुडवा बुजुर्ग अंडरपास के निकट कोतवाली कन्नौज के मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी राशिद को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह बाइक से कहीं जा रहा था। पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस , एक मोबाइल, एक हाथ घड़ी, चांदी की छह पायल, 21 हजार रुपये की नकदी और एक बाइक बरामद की है।
कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान राशिद ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ कस्बा गुरसहायगंज में कई स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। जहां से उसने यह सामान चुराया था। चुराए गए काफी रुपए और खर्च कर लिए और उसके साथी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें