फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस आज: सजे सरकारी व गैर सरकारी भवन

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर शहर के मुख्य बाजार में तिरंगा झंडा लेकर खड़े बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस रविवार को अमृत महोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे सभी सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण होगा। इस बार कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजन की अपील की गई है। इससे पहले पूर्व संध्या पर सरकारी भवनों को तिरंगे की शक्ल में सजाया गया। मुख्य बाजार और चौराहों पर तिरंगे का प्रतिरूप खरीदने की होड़ रही। अंधेरा होते ही सरकारी व गैर सरकारी भवन बिजली की झालरों से जगमगा उठे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोविड नियमों का पालन करने की सलाह सभी विभागाध्यक्षों को दी गई है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अफसरों के साथ कार्यक्रम के बारे में विचार विमर्श कर अंतिम रूप दिया। दूसरी ओर एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने पीएसी व पुलिस बल के साथ मार्च कर जनता को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। विकास भवन, कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, कोतवाली, थाने सजाए गए हैं। बाजारों में तिरंगे झंडे को खरीदने के लिए लोगों में उत्साह रहा। स्टीकर व तिरंगे गमछे की बिक्री होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें