फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा गंगा का जलस्तर, कटरी पहुंचे अफसर

Fri, 29 Jul 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
अलियापुर में बढ़ता गंगा का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब है। 22 जुलाई को कटरी क्षेत्र में फसलों के जलमग्न होने की खबर के बाद गुरुवार को एडीएम संतोष कुमार वैश्य ने अलियापुर और जुकइया सहित अन्य गांवों का दौरा किया। कटरी क्षेत्र के गांव की सीमा ओर गंगा नदी का जलस्तर प्रतिदिन बढ़ रहा है। मामले में संबंधित खबर को अमर उजाला ने दो दिन पहले ही प्रकाशित किया था।
विज्ञापन


गुरुवार को डीएम डा. अशोक चंद्र के निर्देश पर एडीएम संतोष कुमार वैश्य ने अलियापुर, जुकइया, कासिमपुर, महाबलीपुर, मिश्रीपुर का दौरा किया। उन्होंने गंगा नदी का संभावित स्तर बढ़ने की स्थिति में राहत कैंप, अनाज व चिकित्सा सहित अन्य व्यवस्था की तैयारी के निर्देश दिए। उन्होेेंने गांव के चिंतामणि मंदिर के पास निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न, मिट्टी का तेल, बचाव/राहत अन्य कई कार्य करने के जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए।

उन्हाेंने ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी बातों को ध्यान में रखते हुए, दवाओं की की उपलब्धता कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया साथ ही पशुओं के टीकाकरण की व्यवस्था के लिए पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया। उन्हाेंने तहसीलदार, लेखपाल व ग्राम प्रधान को भी सजग रहने के निर्देश दिए। एडीएम ने ग्रामीणाें को भी ऐसी परिस्थिति में सहयोग करने की अपील की। एडीएम के साथ में सदर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला व सदर तहसीलदार राजेश कुमार ने भी बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें