फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में 1,686 पदों पर चुनाव

Fri, 13 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव की रणभेदी बज चुकी है। पहले चरण में कुल 1,686 पदों पर चुनाव होगा। ग्राम प्रधान पद के 124 व सदस्य पद के 1,562 पदों पद कन्नौज सदर व जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्रों में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 16 से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण का चुनाव 28 नवंबर को होगा। कन्नौज व जलालाबाद में नामांकन पत्रों की बिक्री से लेकर जांच, पर्चा वापस लेने व चुनाव चिह्न बांटने का कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालयों पर ही चलेगा। 16 व 17 नवंबर को सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।

18 व 19 नवंबर को सुबह आठ बजे से नामांकन पत्रों की जांच का कार्यक्रम कार्य समाप्ति तक चलेगा। पर्चा वापस लेने का तारीख 20 नवंबर सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित हुई है। उसी दिन तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे। 12 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन


सदर ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 1109 व ग्राम पंचायतों के 89 पदों पर चुनाव होगा। जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों व 453 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया पहले चरण में चलेगी। उधर, डीएम अनुज झा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विकास खंड स्तर पर जरूरी सूचनाओं को आनलाइन फीडिंग का कार्य तत्परता व समय से संपन्न कराने की जिम्मेदारी आठों ब्लाकों के बीडीओ को सौंपी है।

डीएम ने कहा कि ब्लाक स्तर पर कंप्यूटर सेटअप, इंटरनेट की उपलब्धता, विभागीय कंप्यूटर आपरेटर, डाटा इंट्री आपरेटर की तत्काल व्यवस्था करें। आयोग द्वारा मांगी गई सूचनाएं समय से आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। बताया कि उम्मीदवारों के नामांकन, निरस्त किए गए नामांकन तथा नाम वापसी आदि का संख्यात्मक विवरण वेबसाइट पर फीड किया जाएगा।

बताया कि नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का ब्योरा वेबसाइट पर फीड होगा। मतदान समाप्ति के बाद पड़े वोटों का प्रतिशत भी वेबसाइट पर फीड होगा। मतगणना का परिणाम घोषित होने के बाद विजेता एवं उप विजेता को प्राप्त मतों की संख्या को भी समय-समय पर वेबसाइट पर फीड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें