फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एंबुलेंस जिले को और मिल गईं

Tue, 01 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में हो रही देरी को लेकर सांसद डिंपल यादव ने आधा दर्जन 108 नंबर की एंबुलेंस जिले में भेजी हैं। सोमवार को सीएमओ व अन्य अफसरों ने जिला अस्पताल में सभी एंबुलेंस को रवाना किया।
विज्ञापन


सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी ने बताया कि शासन से उन्हें पहले 108 नंबर की 10 एंबुलेंस मुहैया कराई गई थीं। इन सभी को जिले भर में लगा दिया गया था। कभी-कभी दुर्घटना होने या अन्य बीमार व्यक्ति को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पा रही थी। इसकी जानकारी सांसद को हुई तो उन्होंने आधा दर्जन नई एंबुलेंस भेज दी हैं।

इन एंबुलेंस को ठठिया, इंदरगढ़, कन्नौज कोतवाली, जिला अस्पताल, सकरावा और छिबरामऊ में लगाया गया है। अब यदि एक एंबुलेंस किसी मरीज को लेने चली जाती है तो दूसरी एंबुलेंस मुहैया रहेगी। जो किसी भी मरीज का फोन आने पर तत्काल मौके पर पहुंचेगी। मार्ग दुर्घटना के दौरान पड़े घायल व्यक्ति को भी समय पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें