कन्नौज। कोर्ट में चल रहे दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की रंजिश के चलते ससुरालियों ने दामाद और उसके भाई को पीटकर घायल कर दिया। घर में रखा गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। पुलिस ने सास-ससुर समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर के मोहल्ला अजयपाल निवासी अनीस का पत्नी से दहेज एक्ट का मुकदमा चल रहा है। इससे डुडवा बुजुर्ग (गुरसहायगंज) में रहने वाले ससुरालीजन रंजिश मानते हैं। अनीस का आरोप है कि 11 नवंबर को ससुर अशफाक, सास साफिया बेगम, इरफान, साला सलमान, अर्शी और हसीन निवासी दारासराय, समधन घर पर आए। इन सभी लोगों ने मुझे पीट दिया। बचाने पहुंचे भाई अयाज को भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद घर में रखा गृहस्थी का सामान तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।