फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम कैश देने पर हंगामा, जीटी रोड जाम

Fri, 28 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
जीटी रोड पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद से ग्रामीण बैंकों में कैश की किल्लत बरकरार है। फत्तेपुर जसोदा के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह से आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में कम कैश देने पर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जीटी रोड जाम कर दिया। इस दौरान एक घंटे तक जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। बैक में दोबारा कैश पहुंचने पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन


फत्तेपुर जसोदा के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में नवंबर से कैश की समस्या बनी हुई है। यहां पर उपभोक्ता बैंक अधिकारियों पर कैश वितरण में पक्षपात करने का आरोप लगा रहे है। गुरुवार को बैंक से कैश लेने पहुंचे रामलखन, शिवशंकर, रामरूप, दयाशंकर, दयावती, जुबैदा, फातिमा बेगम, सुखदेवी, विद्यावती आदि का आरोप है कि वह कैश के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे हैं। आज जब विड्राल मिला तो कैश के लिए मात्र एक हजार रुपये ही भरने की बात बैंक अधिकारियों ने कही।

इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए ज्यादा भुगतान दिलाए जाने की मांग कर करने लगे। बैंक अधिकारियों के अतिरिक्त कैश देने से मना करने पर उपभोक्ताओं ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सुबह 10 से 11 बजे तक चले हंगामे में जीटी रोड के दोनों ओर जाम लग गया। जाम की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कोट
बैंक में पैसा जमा नहीं हो रहा है। निकासी तेजी से हो रही है। सुबह 50 हजार रुपये कैश था। जिस पर एक -एक हजार रुपये बांटा जा रहा था। इसी बात पर ग्राहक नाराज हो गए। इसके बाद डेढ़ लाख रुपये अतिरिक्त दूसरे बैंक से प्रबंध किया गया। जिसके बाद लोगों को कैश का वितरण कराया गया है।
विज्ञापन

- हरिलाल वर्मा (शाखा प्रबंधक, आर्यावर्त ग्रामीण बैंक फत्तेपुर जसोदा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें