कन्नौज। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी मरीजों को जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। यहां कई महीनों से डिजिटल एक्सरे की रिपोर्ट फिल्म नहीं मिल रही है। रेडियोलॉजिस्ट मरीजों को उनके एंड्रॉयड मोबाइल से कंप्यूटर स्क्रीन पर एक्सरे की फोटो खींचवा देते हैं। इसके बाद मरीज और उनके परिजन हड्डी रोग विशेषज्ञ को मोबाइल पर एक्सरे की फोटो दिखाकर इलाज कराते हैं।
जिन मरीजों के पास एंड्रॉयड फोन नहीं हैं, वे निजी जांच केंद्रों से एक्सरे कराने को मजबूर हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 60-70 मरीज एक्सरे के लिए आते हैं। एंड्रॉयड मोबाइल पर एक्सरे की फोटो खींचने के बाद मरीज डॉक्टर के पास इसे दिखाकर इलाज कराते हैं। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से एक्सरे फिल्म पर प्रिंटर भी धूल खा रहा है।
इधर, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि शासन से डिजिटल एक्सरे फिल्म और पेपर का बजट नहीं दिया है। कई बार शासन को इस अतिरिक्त बजट की मांग को लेकर पत्र लिखा जा चुका है।