फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन से बचाव के लिए कराई गई कोरोना सैंपलिंग

विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ओमिक्रॉन से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर नगर के सौ शैया अस्पताल में सीएमएस, चिकित्सकों सहित पूरे पैरामेडिकल स्टाफ की सैंपलिंग कराई गई। हालांकि सभी स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव निकली।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के सौ शैया अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों के अलावा अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ व सफाई कर्मचारियों की सैंपलिंग की गई। सीएमएस डा. राजेश कुमार तिवारी, चिकित्सकों सहित सभी 85 स्टाफ ने सैंपलिंग कराई।
सीएमएस डा. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। अस्पताल में अब सैंपलिंग की संख्या को और बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों को वायरस के खतरे से बचाने के लिए उनकी सैंपलिंग कराई गई है। कर्मचारियों की सैंपलिंग समय-समय पर कराई जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट भी नियमित रूप से चलवाया जा रहा है। अभी तक सभी की रिपोर्ट निगेटिव निकली है।
विज्ञापन

बिना पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी कर रहा सैंपलिंग
कोरोना की सैंपलिंग करने वाले स्वास्थ्य कर्मी को संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीपीई किट उपलब्ध कराई गई। पीपीई किट में खास तरह के मास्क, दस्ताने, शू कवर और गाउन होते हैं जो स्वास्थ्य कर्मियों को वायरस से बचाते हैं। पर, सौ शैया अस्पताल में लापरवाही का आलम यह है कि स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण के खतरे से अनजान होकर बिना पीपीई किट पहने ही कोरोना की सैंपलिंग कर रहे हैं। इस संबंध में सीएमएस डा. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट पहनकर ही सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। पीपीई किट न पहनने वाले स्वास्थ्य कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें