फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिबरामऊ को हराकर गुरसहायगंज ने किया ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
Gursahaiganj captured the trophy by defeating Chhibramau - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम धमे का ताल स्थित खेल मैदान पर चल रहे नाइट सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच छिबरामऊ व गुरसहायगंज की टीमों के बीच खेला गया। गुरसहायगंज की टीम ने 20 रनों से फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

ग्राम धमे का ताल स्थित खेल मैदान में चल रहे नाइट सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। एचएम क्रिकेट क्लब गुरसहायगंज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। निर्धारित दस ओवरों ने गुरसहायगंज ने 133 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जिसमें मोहसिन ने सर्वाधिक 52 रनों का योगदान दिया।
जवाब में खेलने उतरी सूरज क्रिकेट क्लब छिबरामऊ की पूरी टीम 113 रनों पर ढेर हो गई। मोहसिन को मैन आफ द मैच पुरस्कार के साथ ही विजेता व उपविजेता टीम के कप्तान को नगद पुरस्कार समेत ट्राफी सौंपी गई। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक मुर्शीद, परवेज, कमेंटेटर रिजवान खान व वासू खान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें