कन्नौज में तालग्राम थाना क्षेत्र के चौखटा से बरात की निकासी से पहले दूल्हा गायब हो गया। इससे घर में हड़कंप मच गया। बहन ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। जबकि दुल्हन के यहां बरात आगमन की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चौखटा गांव निवासी रविकांत (22) की शादी इंदरगढ़़ के चौदोसा निवासी कामता प्रसाद की बेटी शिवानी के साथ तय हुई थी। शनिवार को बरात जानी थी। इससे पहले दूल्हा गायब हो गया। जबकि बहन सीमा ने अपने भाई के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसका भाई शुकवार को साइकिल से तालग्राम गया था। इसके बाद लौट कर नहीं आया है। वही अटकलें लगाई जा रही है मनपसंद शादी न होने से दूल्हा कही चला गया है।