फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड में लगा गंदगी का अंबार देख भड़के सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का सीएमएस ने औचक निरीक्षण किया। वार्ड में गंदगी देख भड़क गए और तीनों शिफ्टों में कम से कम दो-दो बार पूरे वार्ड की सफाई के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का औचक निरीक्षण किया। उन्हाेंने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक की ओर से मरीज की बीएचटी में जो भी अंकित हो, केवल वही दवा दी जाएं। इसके अलावा ड्यूटी पर तैनात वार्ड ब्वाय इमरजेंसी वार्ड के बाहर तैनात रहेंगे, सिर्फ वह मरीज को वार्ड के अंदर लाएंगे, इसके बाद फिर से बाहर चले जाएंगे। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, वार्ड ब्वाय मयंक, अमित सिंह, स्टाफ नर्स प्रतिभा व नीतू भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें