गुरसहायगंज(कन्नौज)। शादी करने के बहाने युवती को दोस्त के यहां बंधक बना लिया। यहां उससे दोनों ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद परिजनों ने युवक को भेजकर युवती को बुलवाया। उसने भी रास्ते में दुष्कर्म किया। इसके बाद रिश्तेदारी में छोड़ गया। पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
नौरंगपुर चौकी के एक गांव की युवती ने बुधवार को कोतवाल टीपी वर्मा को तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि गांव का युवक शादी करने के बहाने अपने साथ मुंबई ले चलने की बात कहकर घर से बुला ले गया। वह मुंबई न जाकर कन्नौज स्थित अपने एक दोस्त के घर ले गया। 15 सितंबर को दोनों ने एक मकान में बंधक बना कर दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देकर गांव से साथ गया युवक वहां छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने युवक को बुलाने कन्नौज भेजा। वापस आते समय साथ में चल रहे युवक ने बाग में टेंपो रोक लिया। उससे दुष्कर्म किया। बाद में समधन स्थित रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें घटना की जानकारी दी। कोतवाल ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।