फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मंडी शुल्क के विरोध में छठवें दिन भी व्यापारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन निरीक्षक को सौंपा गया।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार मंडियों को बढ़ावा देते हुए आए दिन नई-नई मंडियां किसानों के हित में बनवा रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार मंडी शुल्क को समाप्त न करते हुए प्रदेश के व्यापारियों व मंडियों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। युवा जिलाध्यक्ष सौमित्र मिश्र माणिक्य ने कहा कि मंडी के अंदर के व्यापारियों से मंडी शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि बाहर बैठे व्यापारी सभी करों से मुक्त हैं। ऐसे में यह दोहरा मानक निंदनीय है। इस मंडी शुल्क को समाप्त किया जाना चाहिए। इस अवसर पर व्यापारी नेता रतन गुप्ता, यतीश स्वरूप सक्सेना, प्रदीप वर्मा, राजू गुप्ता, नीरज वैश्य, सुदामा कटियार, आनंद कुशवाहा, रोचक टंडन, अरविंद दुबे, आढ़ती रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें