फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से लोग परेशान, निकलने में परेशान

विज्ञापन
जसोदा-गुगुरापुर मार्ग पर चौड़ीकरण का काम करते मजदूर। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। एक सैकड़ा गांव को जोड़ने वाली गोलकुंआ से ठठिया मार्ग बदहाल है। शहर के निकट ही बने सीसीमार्ग पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। मार्ग से निकलने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के गोलकुंआ से सहजापुर होते हुए नेरा ठठिया तक प्रधानमंत्री सड़क योजना से सड़क बनी है। यह मार्ग सैकड़ा गांव को जोेड़ता है। ठठिया जाने का ये सीता रास्ता है। चार वर्षो से गोलकुंआ के निकट इस सीसी मार्ग पर पानी भरा रहता है। इस समस्या को दूर कराने के लिए कई वार जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। सीसी मार्ग व उसके निकट बनी नाली अधिक नीचे होने से घरों से निकलने वाला पानी मार्ग पर भरा रहता है। वाहन लेकर तो लोग किसी तरह निकल जाते हैं पर पैदल यात्रियों के सामने समस्या खड़ी हो जाती है। पैदल यात्री जब निकलते हैं तो वाहन निकलने पर उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। इस मार्ग पर दुकान चला रहे लोग सबसे अधिक परेशान होते हैं। गंदा पानी मार्ग पर भरा होने से ग्राहक उनकी दुकान पर नहीं आते। फतुआंपुर, मानपुर, सहजापुर, वलारपुर, अहमदपुर रौनी, मलिकापुर, महचंदापुर, खालेपुर्वा, वंशीपुर्वा, नेरा, ठठिया, बेहटा, महसैयां, बहादुरपुर, जैनपुर, श्यामपुर, धौरारा, भदौसी समेत कानपुर देहात जनपद को जाने वाले लोग इसी मार्ग से निकलते हैं। बदहाली का आलम यह है कि मार्ग के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी से होकर लोग निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें