फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका मालिक, बेटे और सेल्समैन पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। मिलावटी शराब बनाकर बेचने के आरोप में जेल में बंद सर्वेश कुमार पाल समेत तीन लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इन पर मिलावटी शराब बनाकर देसी ठेका के माध्यम से सप्लाई करने का आरोप है। गैंगस्टर के बाद अब पुलिस अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जांच और उसे जब्त करने का काम कर सकती है।
विज्ञापन

एक जून को तालग्राम के बस स्टॉप स्थित देसी शराब ठेका पर पुलिस ने छापा मार कर अपमिश्रित शराब और पैकिंग के उपकरण, खाली क्वाटर, मोनोग्राम, ढक्कन बरामद किए थे। एसआई विनय कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सर्वेश कुमार पाल को देसी ठेका का लाइसेंस आबकारी विभाग की ओर से दिया गया था। पुलिस ने इनके बेटे विपिन और सेल्समैन गंधर्व को पहले ही जेल भेज दिया था। सर्वेश फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया। वह इस समय जेल में है। बेटा और सेल्समैन जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। पुलिस ने भोजापुर निवासी सर्वेश कुमार पाल, विपिन कुमार पाल, हाजिरापुर निवासी गंधर्व के खिलाफ अब गैंगस्टर के तहत मामला दर्ज किया है।
सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि गैंग बनाकर मिश्रित शराब के गोरखधंधे में तीनों लोग संलिप्त थे। मिश्रित शराब से मानव जीवन को खतरा था। इस वजह से कार्रवाई की गई है। विपिन और गंर्धव की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल को निर्देश दिए गए हैं। जल्द दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें