फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते पांच ट्रैक्टर व जेसीबी सीज

विज्ञापन
खनन में पकड़े गए ट्रैक्टर, जेसीबी। साथ में खड़े खनन अधिकारी व पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर इस काम में लगे लोग वाहनों को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पांच ट्रैक्टर,जेसीबी व कार को कब्जे में लिया है। इन्हें थाने में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

ठठिया थाना इलाके के पट्टी गांव के पास रात में खनन किया जा रहा था। खनन की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने छापेमारी कर दी। पुलिस को देखकर खनन कर रहे लोग भाग गए। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि खनन अधिकारी और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में पांच ट्रैक्टर, जेसीबी मशीन के साथ अल्टो कार पकड़ी गई है। कार के मालिक की पड़ताल की जा रही है। खनन का मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर व जेसीबी को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें